
PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी संग मैक्रों की मीटिंग का काउंटडाउन! भारत-फ्रांस के बीच होंगी ये बड़ी डील, जानें सब
ABP News
PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई में बातचीत करेंगे. इस दौरान रक्षा, व्यापार, AI और इनोवेशन पर अहम चर्चा होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो से औपचारिक बातचीत करेंगे. राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, जो उनकी भारत की चौथी यात्रा और पहली मुंबई यात्रा होगी.
PIB की रिपोर्ट के मुताबिक 17 फरवरी को लगभग दोपहर 3:15 बजे दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे. बैठक में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा और नई साझेदारी के क्षेत्रों पर चर्चा होगी. बातचीत का लक्ष्य आर्थिक, रक्षा, तकनीकी और नवाचार जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय और ग्लोबल इशू जैसे सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार और तकनीकी सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.
AI इम्पैक्ट समिट और नवाचार वर्ष 2026
शाम करीब 5:15 बजे दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रमुख, शोधकर्ता, स्टार्ट-अप संस्थापक और तकनीकी इनोवेटर्स शामिल होंगे. दोनों देश अपनी साझेदारी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उच्च तकनीकों के माध्यम से नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संदेश देंगे.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












