
PM मोदी असम में करेंगे कमाल, पहली बार एयरपोर्ट पर नहीं तो कहां उतरवाएंगे विमान, जानें क्यों खास है दौरा
ABP News
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर भारत के ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. जो वायुसेना के शौर्य और ताकत को दिखाएगा. PM मोदी का प्लेन पहली बार एयरपोर्ट पर लैंड नहीं होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी 2026 को असम का दौरा करेंगे, जो पूर्वोत्तर भारत में एक ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व का कार्यक्रम होगा. इस दौरान PM मोदी डिब्रूगढ़-मोरन राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-127) पर बने हाईवे-आधारित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर विमान से उतरेंगे. यह पूर्वोत्तर में पहली बार होगा जब किसी प्रधानमंत्री का विमान एयरपोर्ट की बजाय हाईवे पर बने आपातकालीन लैंडिंग स्ट्रिप पर लैंड करेगा.
भारतीय वायुसेना की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी
मोरन ELF NH-127 के 4.2 किलोमीटर लंबे हिस्से पर बनाई गई है. यह भारतीय वायुसेना की पहली ऐसी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी है, जो सैन्य और नागरिक दोनों तरह के विमानों के लिए तैयार की गई है.PM मोदी गुवाहाटी से सैन्य विमान से मोरन पहुंचेंगे और यहां सीधे हाईवे पर लैंड करेंगे. लैंडिंग के बाद 30 से 40 मिनट तक विशेष एरियल डेमोंस्ट्रेशन होगा.
इस दौरान वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन भी होगा. यह डेमो भारतीय वायुसेना की ताकत, आपातकालीन तैयारियों और हाईवे को रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को दिखाएगा. हाईवे को सुरक्षित बनाने के लिए सेंट्रल डिवाइडर हटाए गए हैं, दोनों तरफ फेंसिंग की गई है, सड़क किनारे की दुकानें हटाई गई हैं और जानवरों/लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस डेमो में:

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












