
Philips Smart TV भारत में लॉन्च, 10 हजार रुपये से कम है शुरुआती कीमत, जानिए फीचर्स
AajTak
Philips ने भारतीय बाजार में Philips Mirage टीवी सीरीज लॉन्च की है, जो फ्रेमलेस डिजाइन, पावरफुल विजुअल परफॉर्मेंस और दूसरे फीचर्स से लैस है. यह सीरीज 32-inch और 43-inch स्क्रीन साइज में उपलब्ध है. टीवी में Dolby ऑडियो, 3DR टेक्नोलॉजी, और बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो थिएटर जैसा अनुभव प्रदान करते हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत.
Philips ने भारतीय बाजार में नए टीवी सीरीज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Philips Mirage सीरीज को लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स की साथ आती है. Philips का कहना है कि इसमें पावरफुल विजुअल परफॉर्मेंस, आई कंफर्ट और फ्रेम लेस डिजाइन जैसे फीचर्स मिलते हैं. ब्रांड ने Philips Mirage सीरीज में दो स्क्रीन साइज को इंट्रोड्यूस किया है.
ब्रांड के लेटेस्ट टीवी में आपको फ्रेमलेस डिजाइन मिलेगा. Google TV के साथ आने वाले इन स्मार्ट टीवी में आप तमाम OTT प्लेटफॉर्म्स को एक्सेस कर पाएंगे. दोनों ही टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं. आइए जानते हैं Philips Mirage सीरीज की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Philips Mirage TV में आपको दो स्क्रीन साइज का ऑप्शन मिलता है. आप 32-inch और 43-inch स्क्रीन साइज में इस टीवी को खरीद सकते हैं. कीमत की बात करें, तो 32-inch स्क्रीन वाले Philips TV की कीमत 9,999 रुपये है. वहीं 43-inch स्क्रीन साइज की कीमत 17,999 रुपये हो सकती है. इन दोनों ही टीवी को आप Flipkart से खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत में बिकने वाले Top 5 Smart TV ब्रांड, जारी हुई लेटेस्ट लिस्ट
Philips Mirage TV में आपको फ्रेमलेस डिजाइन मिलता है. स्मार्ट टीवी में HD Ready डिस्प्ले मिलता है. गूगल टीवी के साथ आने वाले इस डिवाइस में आपको Dolby ऑडियो का सपोर्ट मिलता है. इसमें आपको 20W का साउंड आउटपुट मिलता है. इसमें 1.5GB RAM और 8GB का स्टोरेज मिलता है.
कंपनी का कहना है कि टीवी में 3DR टेक्नोलॉजी दी गई है, जो डिस्प्ले परफॉर्मेंस को बेहतर करती है. इस टेक्नोलॉजी की वजह से आपको हर फ्रेम ब्राइट, शार्प और ज्यादा विविड नजर आता है. कंपनी का कहना है कि व्यूअर्स को थिएटर जैसा एक्सपीरियंस लिविंग रूम में मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











