
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन गलती से भी ना करें ये काम, पूरे साल किस्मत नहीं देगी साथ
AajTak
Makar Sankranti 2026: यह दिन सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक माना जाता है, जिसे शुभता, ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन का समय कहा गया है. शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति पर किए गए उपाय पूरे वर्ष सुख, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता प्रदान कर सकते हैं.
Makar Sankranti 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य की गति में बड़ा परिवर्तन आ जाता है. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण की शुरुआत होती है. यही कारण है कि इस पर्व को आध्यात्मिक, ज्योतिषीय और वास्तु की दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली माना गया है. मान्यता है कि इस दिन की गई छोटी-सी भूल भी पूरे वर्ष असर डाल सकती है. शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, जिन्हें मकर संक्रांति के दिन करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं वे पांच महत्वपूर्ण नियम.
1. दक्षिण दिशा की यात्रा से बचें
मकर संक्रांति के दिन दक्षिण दिशा की ओर जाना शुभ नहीं माना जाता. सूर्य इस समय उत्तरायण होते हैं और दक्षिण की ओर जाना सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा के विपरीत माना जाता है. ऐसी यात्रा से आर्थिक नुकसान, कार्य में रुकावट या अनचाही परेशानी हो सकती है. यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो पहले सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” का जप करें. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिन उत्तर या पूर्व दिशा में जाना ज्यादा लाभकारी होता है.
2. काले तिल का दान न करें
संक्रांति पर तिल का विशेष महत्व है, लेकिन काले तिल का दान इस दिन वर्जित माना गया है. काले तिल शनि ग्रह से जुड़े होते हैं, जबकि मकर संक्रांति पर सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक रहता है. ऐसे में काले तिल का दान करने से सूर्य और शनि के बीच असंतुलन बढ़ सकता है, जिससे धन संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं. इसके स्थान पर सफेद तिल, गुड़, चीनी या खिचड़ी का दान करना शुभ फल देता है.
3. तामसिक भोजन का त्याग करें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









