Makar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति पर बनेगा वृद्धि योग, इन 3 राशियों की होगी मोटी कमाई
AajTak
Makar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति पर वृद्धि योग बनने वाला है. यह शुभ योग सुबह 7 बजकर 55 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि वृद्धि योग तीन राशि वालों को भाग्यशाली बना सकता है.
Makar Sankranti 2026 Rashifal: इस साल मकर संक्रांति का त्योहार बेहद खास रहने वाला है. मकर संक्रांति 14 जनवरी को है और इस दिन तीन शुभ योग भी बन रहे हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और वृद्धि योग का निर्माण होने वाला है. वृद्धि योग धन, यश बु्द्धि और सौभाग्य के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. कहते हैं कि इस शुभ योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना होती है. मकर संक्रांति के दिन यह शुभ योग सुबह 7 बजकर 55 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह शुभ योग तीन राशि वालों को विशेष लाभ दे सकता है.
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) वृषभ राशि वालों को सरलता से धन की प्राप्ति होगी. आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं. पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं. पारिवारिक और वैवाहिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रही अनबन दूर हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी राहत मिलने के संकेत हैं. इस दौरान आपको लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जो करियर के लिहाज से बेहतर मानी जा रही हैं.
तुला राशि (Tula Rashi) करियर, व्यापार में अच्छा लाभ या मुनाफा बढ़ने के आसार हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं. प्रमोशन-इन्क्रीमेंट से आपका मन प्रसन्न रहेगा. नया काम शुरू करने की संभावना भी बनेगी. खुद का व्यापार शुरू करने वालों के लिए यह समय शुभ दिख रहा है. पारिवारिक रिश्तों में तालमेल सुधरेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा. पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है.
मीन राशि (Meen Rashi) आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. मकर संक्रांति से आपकी राशि में अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. खर्चों में कमी आएगी और धन संचय पर जोर बढ़ेगा. भविष्य को लेकर नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. संपत्ति या पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे. स्वास्थ्य सामान्य और संतोषजनक बना रहेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









