
'लव इंश्योरेंस' का नाम सुना है? प्रपोज किया तब खरीदी पॉलिसी, शादी हुई तो महिला को मिले इतने रुपये!
AajTak
एक महिला ने 10 साल पहले अपने प्यार का बीमा करवाया था. ये थोड़ा सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन सच में उसने 'लव इंश्योरेंस'पॉलिसी खरीबदी थी. अब जाकर शादी के बाद उसे इंश्योरेंस की राशि मिली है. ऐसे में जानते हैं ये 'लव इंश्योरेंस' क्या है और ऐसी पॉलिसी कोई कैसे खरीद सकता है.
चीन की एक महिला ने'लव इंश्योरेंस' खरीदा था. बीमा का दावा करने पर 10 हजार गुलाब के फूल या कैश अमाउंट मिलने कही गई थी. अब जब दस साल बाद उसने शादी की है. शादी के बाद उसने इंश्योरेंस क्लेम किया है. ऐसे में जानते हैं इस दिलचस्प लव इंश्योरेंस की कहानी क्या है. कैसे हिला ने ये इंश्योरेंस पॉलिसी ली और इस इश्योरेंस को क्लेम करने की शर्त क्या थी.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य चीन के शानक्सी प्रांत के शियान की रहने वाली वू नाम की महिला ने 28 अमेरिकी डॉलर (2500 रुपये)में प्यार का बीमा कराया था. उस महिला के पति का कहना है कि जब उसे इस तरह की पॉलिसी के बारे में बताया गया तो उसे लगा कि उसकी पत्नी के साथ धोखाधड़ी हुई है.
10 साल पहले ली थी 'लव इंश्योरेंस' पॉलिसी महिला ने 2016 में 199 युआन (28 अमेरिकी डॉलर) में 'लव इंश्योरेंस' पॉलिसी खरीदी थी. दस साल बाद उसने इंश्योरेंस क्लेम किया. शादी के बाद उन्होंने इंश्योरेंस क्लेम किया. दंपति ने 10,000 गुलाबों के बजाय नकद भुगतान का विकल्प चुना. इंश्योरेंस क्लेम के तौर पर महिला को 1,400 अमेरिकी डॉलर यानी करीबन 1 लाख 25 हजार रुपये का पेमेंट प्राप्त करने का दावा किया.
इंश्योरेंस का पेमेंट उन्हें तब मिला, जब वू और उनके साथी ने एक दशक लंबे रिश्ते के बाद 2025 में आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया. वू की मुलाकात अपने पति वांग से मिडिल स्कूल में हुई थी.दोनों ने एक ही विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के बाद 2015 में डेटिंग शुरू की और आधिकारिक तौर पर रिश्ते में आ गए. दोनों का जन्म 1995 के बाद हुआ है. 2016 में, वू ने अपने प्रेमी को गिफ्ट देने के लिए ये 'लव इंश्योरेंस' पॉलिसी खरीदी थी.
वांग ने याद करते हुए बताया कि शुरुआत में उन्हें बहुत संदेह था. उन्होंने कहा कि लू ने बताया कि उसने 'लव इंश्योरेंस' पॉलिसी खरीदी है. इस पर मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है.इस पॉलिसी की मानक कीमत 299 युआन (42 अमेरिकी डॉलर) थी और इसे चाइना लाइफ प्रॉपर्टी एंड कैजुअल्टी इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी किया गया था.
यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी की प्रभावी तिथि की तीसरी वर्षगांठ के बाद दस वर्षों के भीतर किसी भी तारीख को अपने नामित साथी से शादी कर लेता है, तो वह 10,000 गुलाब या 0.5 कैरेट की दिल के आकार की हीरे की अंगूठी प्राप्त करने के लिए पात्र होगा या फिर उसे कैश अमाउंट भी मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









