
आज ही 594 रुपये सस्ता हुआ ये शेयर, कंपनी का बड़ा नाम... काम भी बड़ा!
AajTak
Dixon Tech के शेयर में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. पिछले एक महीने में शेयर 18 फीसदी टूट चुका है, जबकि 6 महीने में शेयर 30 फीसदी गिरा है. अपने ऑल टाइम हाई से शेयर करीब 37 फीसदी फिसल चुका है.
पिछले कुछ दिनों से डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार को शेयर गिरकर 52 वीक के लो पर पहुंच गया है. कारोबार के अंत में Dixon के शेयर 5.02 फीसदी गिरकर 11,248 रुपये पर बंद हुआ. यानी एक दिन में ही शेयर का भाव 594 रुपये गिरा है.
दरअसल, Dixon Tech के शेयर एक महीने में 18 फीसदी टूट चुका है, जबकि 6 महीने में शेयर 30 फीसदी गिरा है. अपने ऑल टाइम हाई से शेयर करीब 37 फीसदी फिसल चुका है. पिछले साल जनवरी में डिक्सन टेक के शेयर करीब 18,471 रुपये का था, जो अब गिरकर 11,248 रुपये पर पहुंच गया है. यानी सालभर में शेयर की कीमत करीब 7000 रुपये घटी है.
डिक्सन के शेयर में भारी गिरावट
डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर लगातार दबाव में हैं और 18 महीने के निचले स्तर पर गिर चुके हैं, जिससे मार्केट कैप गिरकर 68,000 करोड़ से नीचे आ गया है. हालांकि पिछले एक साल से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) सेक्टर में बिकवाली के कारण भी डिक्सन समेत इस सेगमेंट के सभी स्टॉक्स गिर रहे हैं.
फिलहाल कुछ ब्रोकरेज फर्म इस सेक्टर को लेकर बुलिश नजर नहीं आ रहे हैं. टारगेट प्राइस में कटौती की गई है. सोमवार को HSBC ने Dixon पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी, लेकिन टारगेट प्राइस 19,600 रुपये से घटाकर 15,500 रुपये कर दिया है. इसके अलावा अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तनाव को लेकर टेक कंपनियों पर दबाव दिखने को मिल रहे हैं.
इस गिरावट के बावजूद पिछले 5 साल में इस शेयर ने शानदार 277 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक तरह से पिछले एक दशक में यह मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









