
AI की रेस में हारा Apple? मिलाया Google से हाथ, Gemini AI पर काम करेगा Siri
AajTak
Apple ने गूगल के साथ हाथ मिला लिया है. स्मार्टफोन मार्केट में एक दूसरे के सबसे बड़े कंपटीशन अब एक साथ मिलकर काम करेंगे. एक तरफ Android है, तो दूसरी तरफ iOS है. यूजर्स एक दूसरे से अक्सर इन ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर बहस करते रहते हैं. अब Apple ने गूगल के साथ हाथ मिला लिया है. इसका असर हमें Siri पर आने वाले दिनों में दिखेगा.
Google और ऐपल ने हाथ मिला लिया है. दोनों कंपनियों ने मल्टी-ईयर कोलैबोरेशन का ऐलान सोमवार को किया गया है. इस कोलैबोरेशन के तहत आपको iPhone पर Google Gemini बेस्ड Siri देखने को मिलेगा. ऐपल लंबे समय से Siri को अपडेट करने पर काम कर रहा है.
यहां तक की 2025 में Siri को लेकर होने वाले बड़े लॉन्च को 2026 में टाल दिया गया था. इसकी बड़ी वजह AI के रेस में ऐपल का पिछड़ना है. इस कोलैबोरेशन से भी साफ हो गया है कि ऐपल ने गूगल के साथ हाथ इसलिए मिलाया है. क्योंकि उनके पास इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है.
दोनों कंपनियों ने एक साझा बयान भी जारी किया है. गूगल-ऐपल के बयान के मुताबिक, ऐपल ने गूगल की टेक्नोलॉजी को सावधानी से किए गए इवैल्यूशन के बाद चुना है. कंपनी को लगता है कि Gemini उनके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के लिए सबसे कैपेबल फाउंडेशन प्रदान कर सकता है.
यह भी पढ़ें: 14 साल में पहली बार हुआ ऐसा, Apple ने Samsung को पछाड़ा, बना नंबर-1 ब्रांड
Gemini बेस्ड फाउंडेशन मॉडल की वजह से iPhone, iPad और Mac पर आने वाले दिनों में कई AI फीचर्स मिलेंगे. यूजर्स को Siri के जरिए ज्यादा पर्सनलाइज्ड और कैपेबल असिस्टेंट मिलेगा. कंपनी ने ये भी कंफर्म किया है कि Siri का नया वर्जन इस साल ही रोलआउट किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









