
राजस्थान में एक लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें किस विभाग में कब होगी भर्ती
AajTak
राजस्थान सरकार ने एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, प्रशासनिक, तकनीकी और अन्य विभागों की भर्तियों की जानकारी दी गई है. इससे युवाओं को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस विभाग में कब और किस पद पर भर्ती निकलेगी.
राजस्थान सरकार ने साल भर में होने वाली एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है. इसमें पदों की संख्या और किस महीने में कौन सी भर्ती की परीक्षा होगी यह बताया गया है. भर्ती कैलेंडर जारी करते समय सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि हमने युवाओं के भविष्य की योजनाओं को आकार देने के लिए आज एक लाख भर्तियों वाला सालभर का भर्ती कैलेंडर जारी किया है.
तय समय पर करवाई जाएगी परीक्षा इससे आपको यह पता लगेगा कि भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन कब निकलेगी, फॉर्म कब भरे जाएंगे, परिणाम कब आएंगे, परिणाम आने के बाद नियुक्ति पत्र आपको कब मिलेंगे. यह पूरी पारदर्शिता के साथ हमने उजागर किया है. सीएम ने कहा- हम चाहते हैं कि हमारे युवा मेहनत करें, हमारे युवा पढ़ें. वह जो कुछ जीवन में बनना चाहते हैं. वह बनकर दिखाएं. हम इस कैलेंडर से सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा तय समय पर करवाई जाए. सीएम भजनलाल शर्मा रविवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे.
दो साल में 300 पेपर हुए, एक भी लीक नहीं हुआ सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि दो साल पहले जब हमारी सरकार बनी थी, तब हमने शपथ ली थी कि हम युवाओं के सपनों को टूटने नहीं देंगे. पिछली सरकार के पेपर लीक के श्राप से प्रदेश को मुक्ति दिलाएंगे. मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मुझे गर्व है कि हम संकल्प पर खरे उतर रहे हैं. प्रदेश में पिछले दो साल में 300 पेपर हुए हैं, एक भी लीक नहीं हुआ. हमारी सरकार ने युवाओं के विकास के लिए विशेष कदम उठाएं हैं.
उन्होंने बताया कि विपक्ष के लोगों ने कहा था कि इतनी नौकरी कैसे दे पाओगे. हमने उनसे कहा था कि आप चिंता मत कीजिए. डायरी-पेन हाथ में रखिए, हम पूरा हिसाब देकर चलेंगे. आप देखिए हम युवाओं को कैसे नौकरी देते हैं. पिछले दो सालों मे एक लाख से अधिक नौकरियां दी जा चुकी हैं. वहीं 1.43 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं.
भर्ती कैलेंडर के अनुसार किस विभाग में कौन-सी भर्ती होगी
अन्य विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर भर्ती सामाजिक न्याय विभाग में विभिन्न पद परिवहन विभाग में निरीक्षक/कर्मचारी भर्ती

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









