
Samsung का बंपर ऑफर, TV के साथ फ्री मिलेगा 92,990 रुपये का साउंडबार
AajTak
Samsung ने अपनी नई सेल का ऐलान कर दिया है. रिपब्लिक डे के मौके पर कंपनी ने होम अप्लायंसेस और टीवी पर बंपर सेल का ऐलान किया है. इस सेल का फायदा उठाकर आप कई हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. सेल में ना सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. बल्कि कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और कई दूसरे ऑफर मिल रहे हैं.
सैमसंग ने अपनी नई सेल का ऐलान कर दिया है. इस सेल का फायदा उठाकर आप कंपनी के तमाम प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकेंगे. रिपब्लिक डे के मौके पर कंपनी ने Big Bespoke AI Fest सेल का ऐलान कर दिया है. 8 जनवरी से शुरू हुई ये सेल 31 जनवरी तक चलेगी. सेल में कई आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं.
डिस्काउंट के साथ ही सैमसंग इस सेल में कैशबैक रिवॉर्ड्स और वारंटी बेनिफिट्स दे रहा है. इसका फायदा उठाकर कंज्यूमर्स 50 परसेंट तक की बचत कर सकते हैं. साथ ही कंपनी 20 हजार रुपये तक का कैशबैक ऑफर कर रही है. ये ऑफर Bispoke AI रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, AC और माइक्रोवेव पर हैं.
इसके साथ ही कंपनी 1 EMI Off जैसा ऑफर भी दे रही है. इस ऑफर के तहत कंपनी चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर कंज्यूमर्स को 1 EMI फ्री दे रही है. रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन के अलावा कंपनी ने अपनी टीवी को लेकर भी ऑफर्स का ऐलान किया है. आप इसका फायदा उठाकर सस्ते में इसे खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone, Samsung और OnePlus पर बंपर डिस्काउंट, 2026 की पहली Amazon Sale
साथ ही सैमसंग ने अपने स्मार्ट टीवी पर भी सेल का ऐलान किया है. ये सेल भी 8 जनवरी से शुरू हुई है और 31 जनवरी तक चलेगी. इस ऑफर के तहत कंपनी बड़ी स्क्रीन वाले टीवी पर 92,990 रुपये का सैमसंग साउंडबार फ्री दे रही है. साथ ही आपको 599 रुपये की शुरुआती कीमत में सैमसंग केयर प्लस प्रोटेक्शन मिलेगी.
इस सेल में आप विभिन्न टीवी मॉडल्स को 30 महीने तक की EMI पर खरीद सकते हैं. रिपब्लिक डे ऑफर के तहत कंपनी 20 परसेंट का कैशबैक ऑफर कर रही है. साथ ही आपको जीरो पेमेंट EMI का विकल्प भी मिलेगा. इन सभी ऑफर्स का फायदा उठाकर आप टीवी और दूसरे होम अप्लायंस को सस्ते में खरीद सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









