
OTP या लिंक नहीं, अब आपकी आवाज़ से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, Yes.. बोलना पड़ेगा भारी
AajTak
वॉयस बेस्ड ऑथेन्टिकेशन सिस्टम अब स्कैम की वजह बन रहा है. स्कैमर्स को सिर्फ आप से Yes या हां सुनना है. उनके लिए स्कैम करना और भी आसान हो जाता है. कॉल पर एक Yes बोलना भी आपके लिए भारी पड़ सकता है.
आज हम दिन में कई बार फोन उठाते हैं. डिलीवरी, बैंक, ऑफिस या किसी अनजान नंबर से कॉल आना सामान्य बात है. इसी आदत का फायदा अब साइबर फ्रॉड करने वाले उठा रहे हैं. नया तरीका बेहद साधारण है. कॉल पर आपसे एक सवाल पूछा जाता है और आप बिना सोचे ‘हां’ या 'Yes' बोल देते हैं. यही छोटा सा जवाब कई मामलों में बड़ी मुसीबत की शुरुआत बन रहा है.
साइबर सिक्योरिटी से जुड़े एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ फ्रॉड कॉल्स का मकसद लंबी बातचीत नहीं, बल्कि सिर्फ आपकी आवाज़ का एक साफ सैंपल हासिल करना होता है.
इसके बाद उसी रिकॉर्ड की गई आवाज़ का इस्तेमाल वॉइस-बेस्ड वेरिफिकेशन सिस्टम में आपकी पहचान साबित करने के लिए किया जाता है. जैसे-जैसे बैंकिंग, कस्टमर केयर और दूसरी डिजिटल सेवाओं में आवाज़ आधारित पहचान का चलन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इस तरह की ठगी का खतरा भी बढ़ रहा है.
इस स्कैम का पैटर्न सरल है. अंजान नंबर से कॉल आता है. सामने से पूछा जाता है.. ‘क्या यह आप हैं?’ या ‘क्या आवाज़ आ रही है?’. ज़्यादातर लोग स्वाभाविक तौर पर ‘हां’ या Yes बोल देते हैं.
यह भी पढ़ें: पासवर्ड का The End, पासवर्डलेस फ्यूचर कैसा है?
कॉल कुछ सेकंड में खत्म हो जाती है और यूज़र इसे सामान्य समझकर भूल जाता है. लेकिन इसी बीच उसकी आवाज़ का छोटा सा हिस्सा रिकॉर्ड हो चुका होता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









