
'यु्द्ध' जैसे वैश्विक हालात! भारत भी बढ़ा सकता है रक्षा बजट, इन कंपनियों को फायदा
AajTak
Budget Stocks: वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में रक्षा मंत्रालय को 6.81 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसे अगले बजट में बढ़ाए जाने की उम्मीद है. क्योंकि वैश्विक हालात ठीक नहीं है. सभी देश रक्षा बजट पर फोकस कर रहे हैं.
बजट में किस सेक्टर पर सरकार का सबसे ज्यादा फोकस होगा, अभी से इसपर चर्चा हो रही है. वैसे जिस तरह के वैश्विक हालात हैं, उसे देखते हुए रक्षा बजट इस बार भी बढ़ सकता है. तमाम बड़े ब्रोकरेज इसके संकेत दे रहे हैं.
दरअसल, ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग (Nirmal Bang) का कहना है कि भारत सरकार द्वारा रक्षा बजट आवंटन लगातार बढ़ाया जा रहा है, और आने वाले बजट में यह और बढ़ने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से रणनीतिक सुरक्षा आवश्यकताओं, हाल की सैन्य कार्रवाइयों से मिली सीख और घरेलू रक्षा प्रोडक्शन को मजबूत करने पर केंद्रित है. साथ ही सरकार डिफेंस एक्सपोर्ट पर भी काम कर रही है.
Nirmal Bang के अनुसार हथियार खरीदारी, घेरलू डिफेंस प्रोडक्ट्स के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के तहत रक्षा बजट को बढ़ाया जा सकता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में रक्षा मंत्रालय को 6.81 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.22 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. रक्षा बजट में आवंटन बढ़ने से इस सेक्टर की कंपनियों को फायदा होगा.
Nirmal Bang का कहना है कि बजट और सरकार की रक्षा नीति को देखते हुए एक्सपर्ट्स ने कुछ स्टॉक्स के नाम सुझाए हैं, जो रक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं.
Hindustan Aeronautics Ltd (HAL): यह सरकारी कंपनी एयरक्राफ्ट निर्माण में मशहूर है. इस कंपनी का शेयर 6 महीने में करीब 10 फीसदी टूटा है, जबकि एक साल में शेयर करीब 17 फीसदी चढ़ा है. BEML Ltd: यह रक्षा और रेल उपकरण बनाने वाली कंपनी है. फिलहाल इस कंपनी के शेयर दबाव में हैं. पिछले 6 महीने में शेयर करीब 23 फीसदी टूट चुके हैं.
Data Patterns और Solar Industries जैसे रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स और सबसिस्टम सप्लायर्स हैं. Data Patterns के शेयर पिछले एक साल में करीब 24 फीसदी भागा है. जबकि Solar Industries के शेयर ने पिछले एक साल में 40 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









