
गैंडे से भिड़ा नन्हा हिरण, जिसने भी ये लड़ाई देखी... Video शेयर करने लगा
AajTak
गैंडा और नन्हें हिरण की लड़ाई इंटरनेट पर छाई हुई है. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और मजेदार है. इसमें एक छोटा सा हिरण भारी-भरकम गैंडे पर भारी पड़ता दिखाई देता है.
इस महीने की शुरुआत में पोलैंड के एक चिड़ियाघर से एक मजेदार वीडियो सामने आया है. इसे काफी लोग शेयर कर रहे हैं. यह वीडियो एक नन्हें हिरण और विशालकाय गैंडे की लड़ाई का है, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं और इंटरनेट पर ये जोड़ी छाया हुआ है.
रॉयटर्स के मुताबिक, इस महीने पोलैंड के एक चिड़ियाघर में एक ज़बरदस्त लड़ाई हुई. इसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल है. जब एक छोटा सा मुंटजैक हिरण एक विशाल गैंडे से भिड़ गया. ऐसा लगा कि वह जीत गया. 'मुंटजैक डैड' नाम का 17 किलो का हिरण 1660 किलो की मारूसिया (गैंडे) को घूरते हुए बिल्कुल भी डरा हुआ नहीं लग रहा था.
पोलैंड के चिड़ियाघर का है वीडियो यह वीडियो व्रोकला चिड़ियाघर में फिल्माया गया था, जो देश की राजधानी वारसॉ से लगभग 190 मील पश्चिम में स्थित है.यूएसए टुडे के मुताबिक, चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने 8 जनवरी को एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि छोटा मुंटजैक हिरण अपने साथी की रक्षा कर रहा था. इसलिए वह मारूसिया नाम के विशाल गैंडे से जा भिड़ा, जो एक सौम्य प्राणी था.
चिड़ियाघर ने उस नन्हे हिरण के बारे में बताया कि शायद दोनों में से किसी एक ने खुद को आईने में देखना भूल गया था. वरना किसने सोचा होगा कि इस छोटे से शरीर में इतना बड़ा योद्धा है.वीडियो में, छोटा हिरण गैंडे को सिर से टक्कर मारता हुआ दिखाई दे रहा है. गैंडा खड़ा रहता है और फिर पीछे हटने लगता है.
हिरण बार-बार दौड़के गैंडे पर अपने छोटे सींगों से हमला करता है और गैंडे को पीछे भागने पर मजबूर कर देता है. एक दो बार गैंडे ने अड़ने की कोशिश की, फिर भी हिरण नहीं डरा और डटा रहा. उल्टा उनके गैंडे से दोबारा जा भिड़ा और उसे भगा दिया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









