
सीमित कोचिंग, बोर्ड अंकों से एडमिशन... सरकार की इन सिफारिशों पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट!
AajTak
सरकार की समिति ने कोचिंग क्लास को 2-3 घंटे तक सीमित करने, स्कूल सिलेबस को JEE–NEET जैसी परीक्षाओं से जोड़ने, बोर्ड अंकों को कॉलेज एडमिशन में ज्यादा वेटेज देने और कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने जैसे सुझाव दिए हैं. सवाल ये है कि इन बदलावों से असल में क्या बदलेगा और क्या सिर्फ इतना काफी होगा? या क्या सच में कुछ जमीनी बदलाव और भी हैं जिन पर सोचना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.
स्कूल शिक्षा और कोचिंग कल्चर पर केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय समिति की अहम सिफारिशें की हैं. इनमें कोचिंग क्लास को 2-3 घंटे तक सीमित करना, स्कूल सिलेबस को JEE–NEET जैसी परीक्षाओं से जोड़ना, बोर्ड अंकों को कॉलेज एडमिशन में ज्यादा वेटेज देना और कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करना शामिल हैं. aajtak.in ने इन सिफारिशों पर शिक्षा से जुड़े अलग-अलग एक्सपर्ट से बातचीत करके जाना कि इस बदलाव का कैसा असर पड़ने वाला है और कहां खाईं अभी बाकी है.
एसकेवी तीमारपुर दिल्ली की रिटायर्ड प्रिंसिपल अनीता भारती कहती हैं, 'स्कूलों में तो JEE-NEET के एक्सपर्ट होते नहीं हैं. एक्सपर्ट बनने के लिए टीचर पर ही दबाव होगा. लेकिन टीचरों की न वैसी ट्रेनिंग है और न उनके पास इतना समय कि वो नए बदलाव झटपट स्वीकार लें. दूसरी ओर, अगर JEE-NEET में एडमिशन के लिए बोर्ड के नंबर जोड़ेंगे तो सरकारी स्कूलों के बच्चों का नुकसान हो सकता है. इन स्कूलों के बच्चे गरीब, वंचित समाज से होते हैं. ये बच्चे मेरिट में पीछे छूट जाएंगे.'
अनीता भारती के मुताबिक आज सरकारी स्कूलों के टीचर पढ़ाने से ज्यादा दूसरे सरकारी कामों में उलझे हैं. सरकार वाकई स्कूलों का कायाकल्प चाहती है तो पहले ये सब बंद हो और सिर्फ पढ़ाई पर फोकस हो. तकनीकी विषयों की तैयारी पर अनीता भारती का सवाल सीधा है, वो कहती हैं कि ट्रेनिंग भी टेक्निकल सब्जेक्ट की है. ये तैयारियां सरकारी स्कूलों में कैसे होंगी? प्राइवेट वाले तो एक्सपर्ट रख लेंगे लेकिन सरकारी स्कूलों में कम से कम टीचर्स ट्रेनिंग पर जोर दिया जाए.
'कोचिंग इसलिए पैदा हुई क्योंकि स्कूल सिस्टम अधमरा था'
शिक्षाविद और असेसमेंट एक्सपर्ट शशिप्रकाश सिंह इस बहस को जड़ से पकड़ते हैं. वो कहते हैं कि दो इश्यू हैं. पहला तो कोचिंग बंद कर स्कूलों में जो सिलेबस पढ़ाया जाए उसी पर एंट्रेंस टेस्ट हो. दूसरा कोचिंग पैदा ही इसलिए हुई क्योंकि स्कूल सिस्टम अधमरा हो गया था. स्कूल अगर अच्छा हो गया तो छात्र मजबूरन कोचिंग क्यों जाएगा? इसलिए सबसे पहले स्कूली शिक्षा को इंप्रूव करें.
कोचिंग पर नियंत्रण के सवाल पर वो चेतावनी देते हैं, 'कोचिंग पर रेगुलेशन होना चाहिए, लेकिन इंस्पेक्टर राज नहीं होना चाहिए.' शशिप्रकाश सिंह कहते हैं कि इसमें कोई गुनाह नहीं है कि मैं अपने बच्चे को ज्यादा गणित या साइंस सिखाना चाहता हूं. इसके बाद अगर बच्चे अच्छे एंट्रेंस से पास हो रहे हैं तो अच्छा ब्रेन सामने आ रहा है. चीन, कोरिया, इंडिया जैसे देश एंट्रेंस से ही चयन करते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









