
चार लोगों की टीम को Open AI ने 900 करोड़ रुपये में खरीदा, अब ChatGPT देगा आपकी हेल्थ रिपोर्ट
AajTak
ChatGPT मेकर OpenAI ने चार लोगों की टीम खरीदी है और इसकी वैल्यू 900 करोड़ है. दरअसल इन चार लोगों की टीम ने मिल कर हेल्थ AI स्टार्टअप TorchAI चला रहे थे. OpenAI भी हेल्थ टेक पर काम कर रही है.
टेक की दुनिया में बड़े सौदे आम बात है. लेकिन इस बार जो हुआ, उसने पूरी इंडस्ट्री को रोक कर सोचने पर मजबूर कर दिया. दुनिया की सबसे पॉपुलर AI कंपनी और ChatGPT मेकर ने एक छोटे स्टार्टअप को खरीदा है. टीम में सिर्फ चार लोग. ऑफिस छोटा. प्रोडक्ट अभी शुरुआती दौर में. लेकिन कीमत करीब 900 करोड़ रुपये.
यह स्टार्टअप हेल्थ टेक पर काम कर रहा है. नाम है Torch. काम है इंसानी हेल्थ से जुड़े डेटा को एक जगह समझने लायक बनाना. यानी रिपोर्ट, दवाइयों की लिस्ट, डॉक्टर से बातचीत, फिटनेस ऐप्स का डेटा. सब कुछ एक ही सिस्टम में जोड़ना. ताकि AI किसी इंसान की हेल्थ को कॉन्टेक्स्ट के साथ समझ सके.
अब यही छोटी टीम सीधे दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनी के अंदर बैठ गई है. और उनका काम अब एक नए मिशन का हिस्सा है. चैट बेस्ड AI को हेल्थ असिस्टेंट बनाने का मिशन.
चार लोगों की टीम. और कीमत एक बड़ी फिल्म के बजट से भी ज्यादा. सवाल उठना तय है. आखिर इतनी बड़ी रकम क्यों?
AI और हेल्थ
आज हेल्थ डेटा दुनिया का सबसे बिखरा हुआ डेटा है. अलग अस्पताल. अलग ऐप. अलग रिपोर्ट. अलग फाइल. इंसान खुद अपना पूरा हेल्थ रिकॉर्ड एक जगह नहीं रख पाता. ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए तो यह और बड़ी चुनौती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









