
Pegasus को लेकर Mamata Banejee ने गठित किया जांच कमीशन, कही यह बड़ी बात
Zee News
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि उन्हें यकीन था कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के तहत जांच करेगी
नई दिल्ली: देश में सुलग रहा पेगासस (Pegasus) जासूसी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बड़ा कदम उठाया है. ममता बनर्जी ने जांच आयोग (commission of enquiry) गठन करने की घोषणा की. कलकत्ता हाई कोर्ट के दो सदस्यीय न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग गठन किया गया. Under the leadership of Senior Justice Madan Bhimrao Lokur and ex-Chief Justice, Calcutta High Court, Jyotirmay Bhattacharya, we've initiated the commission. They will monitor illegal hacking, monitoring, surveillance, recording mobile phones etc: West Bengal CM ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें यकीन था कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के तहत जांच करेगी. लेकिन सरकार ने कोई फैसला नहीं किया. ऐसे में दिल्ली जाने के पहले जांच आयोग का गठन किया गया है. ममता बनर्जी ने कहा कि यह देखेंगे कि कौन हैकिंग कर रहा है और कैसे कर रहा है. कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ज्योतिर्मय भट्टाचार्य और न्यायाधीश मदन भीमराव लोकुर के नेतृत्व में जांच आयोग का गठन किया गया है.More Related News
