)
230 SU-57 खरीदेगा भारत? राफेल से दोगुना फाइटर जेट का रूस ने दिया ऑफर; IAF ने बनाए रखा है सस्पेंस
Zee News
India Russia SU-57 Deal: भारत क्या रूस से SU-57 खरीदेगा. रूस ने एक बाद एक ऑफर भारत के सामने पेश किया है. रोस्टेक कंपनी के सीईओ ने सीईओ ने भारत जिस राफेल डील के पीछे जा रहा है, हम उतने ही पैसे में 5वीं पीढ़ी के 230 फाइटर जेट देंगे. यानी दोगुने से भी ज्यादा फाइटर जेट भारत को मिलेंगे. वर्तमान में फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट को लेकर भारत से फ्रांस की बातचीत चल रही है.
India Russia SU-57 Deal: विश्व 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट शक्ति प्रदर्शन के दौर से गुजर रहा है. अमेरिका ने वेनेजुएला में F-35 को मैदान में उतार कर शक्ति प्रदर्शन किया तो वहीं चीनी J-20 माइटी ड्रैगन ने ताइवान के आसमान में मनमानी की. अब इस लिस्ट में रूस का SU-57 भी शामिल हो गया है. जिसे दुनिया का सबसे ताकतवर 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट कहा जा रहा है. रोस्टेक CEO के मुताबिक रूसी जेट ने यूक्रेन के हाई सिक्योरिटी वाले एरिया में ऑपरेशन किया है. पूरी दुनिया में अभी तीन 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट हैं, जो उड़ान भर रहे हैं. इन तीनों फाइटर जेट पर भारत की भी नजरें हैं. इसकी 2 वजहें हैं. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
