)
समंदर के सीने से उठेगा भारत का परमाणु यमराज! 12 मिसाइलों वाला S5 क्लास सबमरीन तैयार, अब पाताल से भी दुश्मन का होगा काम तमाम
Zee News
Indian Navy S5 Class SSBN Construction: चीन और पाकिस्तान की बढ़ती नौसैनिक ताकत भारत के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए S5 पनडुब्बियों को बेहद आधुनिक स्टेल्थ तकनीक से लैस किया जा रहा है. इनमें 190 मेगावॉट का प्रेसराइज्ड वाटर रिएक्टर होगा. इसे पूरी तरह स्वदेशी रूप से भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने विकसित किया है.
Indian Navy S5 Class SSBN Construction: भारतीय नौसेना अपने परमाणु पनडुब्बी बेड़े को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. S5 क्लास परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों (SSBN) के निर्माण की गतिविधियां 2025 के अंत में शुरू हो चुकी हैं. यह योजना कम से कम चार S5 पनडुब्बियां बनाने की है. ताकि 2030 के दशक तक हर समय कम से कम एक पनडुब्बी समुद्र में तैनात रहे. भारत की निरंतर समुद्री परमाणु प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
