)
114 राफेल की सुपर डिफेंस डील ने पकड़ी रफ्तार, भारत आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति; दिल्ली में सौदा होगा फाइनल!
Zee News
India France Rafale deal: भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल फाइटर जेट की डील अंतिम चरण में है. यह G2G समझौता MRFA प्रक्रिया को दरकिनार कर सकता है. राफेल F4 और F5 भारत में बनेंगे, जिससे वायुसेना की कमी दूर होगी और देश का एयरोस्पेस सेक्टर मजबूत होगा.
India France Rafale deal: भारत का MRFA प्रोग्राम के तहत फाइटर जेट खरीदने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे संकेत मिले हैं, जिनके दम पर कहा जा रहा है कि 114 राफेल फाइटर जेट की डील जल्द फाइनल हो सकती है. दुनिया की सबसे बड़ी डिफेंस डील से देश की एयरोस्पेस की तस्वीर बदल जाएगी. इस डील के तहत भारत राफेल-F4 और राफेल-F5 खरीदेगा, जिसे सुपर राफेल डील भी कहा जाता है. इस डिफेंस डील के पीछे सबसे बड़ा डेवलपमेंट फ्रांसीसी राष्ट्रपति का भारत विजिट है.
More Related News
