
Pat Cummins on Hardik Pandya Booing: हार्दिक पंड्या की हूटिंग पर IPL के सबसे महंगे कप्तान पैट कमिंस हैरान... कहा- मेरे पास शब्द नहीं हैं
AajTak
IPL 2024 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस (MI) का नया कप्तान हार्दिक पंड्या को बनाया गया. यह बात फैन्स को रास नहीं आई. यही कारण रहा है कि पहले ही मैच से अब तक पंड्या को हर जगह जमकर ट्रोल किया जा रहा और हूटिंग उड़ाई जा रही है. इसी मामले में अब आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान पैट कमिंस का एक अहम बयान सामने आया है.
Pat Cummins on Hardik Pandya Booing: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. रोहित शर्मा की जगह नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ टूर्नामेंट में उतरी मुंबई टीम ने अपने शुरुआती 3 मैच गंवाए थे. इसके बाद कहीं जाकर चौथे मुकाबले में जीत नसीब हुई.
मगर इसी बीच कप्तान पंड्या को भी फैन्स की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. दरअसल, रोहित की जगह पंड्या को कप्तान बनाया जाना मुंबई टीम के फैन्स को रास नहीं आया है. यही कारण रहा है कि पहले ही मैच से अब तक पंड्या को हर जगह जमकर ट्रोल किया जा रहा और हूटिंग उड़ाई जा रही है.
IPL के सबसे महंगे कप्तान हैं कमिंस
इसी मामले में अब आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान पैट कमिंस का एक अहम बयान सामने आया है. कमिंस इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम की कमान संभाल रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा है. वो अब सबसे महंगे कप्तान भी बन गए हैं.
पैट कमिंस ने पंड्या की हूटिंग के मामले में आजतक से कहा कि इस मामले में कुछ कहने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं. वो ऐसे हालात में कभी रहे नहीं हैं. कमिंस ने यह तक कहा कि भारत में क्रिकेट फैन्स काफी जुनूनी हैं और यहां इस तरह की चीजें फेस करना बेहद मुश्किल स्थिति रहती है.
हार्दिक की बूइंग पर कमिंस ने क्या कहा?

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











