
Pat Cummins: वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुसीबत, भारत दौरे से बाहर हो सकते हैं कप्तान कमिंस
AajTak
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारतीय जमीन पर खेला जाना है. वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. टीम के कप्तान पैट कमिंस इंजरी के चलते साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. अबकी बार वनडे वर्ल्ड कप भारतीय जमीन पर 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक खेला जाना है. वर्ल्ड कप के लिए सभी 10 टीमें अभी से तैयारियों में जुट गई हैं. इसी बीच पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मेगा टूर्नामेंट से पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है.
इस प्लेयर की चोट ने बढ़ाई टेंशन
दरअसल टीम के कप्तान पैट कमिंस के कलाई की चोट ठीक नहीं हुई है और वह वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक पैट कमिंस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन स्थानीय अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम के मेडिकल स्टाफ ने फ्रैक्चर की संभावना से इनकार नहीं किया है.
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुए ओवल टेस्ट मैच के शुरुआती दिन पैट कमिंस की बाईं कलाई में चोट लग गई थी. इसके बाद कमिंस ने कलाई पर पट्टी बांधकर बाकी के गेम में भाग लिया. वैसे चोट के कारण कमिंस को गेंदबाजी करने में कोई तकलीफ नहीं आई, लेकिन बल्लेबाजी करते समय उन्हें समस्या हो रही थी. पैट कमिंस की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने जून के महीने में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया था.
साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ मैचों के लिए अगले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान किया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया को 30 अगस्त से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 और पांच वनडे मैच खेलने हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की यात्रा करेगी. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की समाप्ति के लगभग एक हफ्ते बाद वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









