
Pakistani Cricketers: दिनदहाड़े पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल के फॉर्महाउस में चोरी... उखाड़ ले गए सोलर पैनल
AajTak
अकमल ब्रदर्स के पिता का कहना है कि सोलर सिस्टम एक दिन पहले ही इंस्टाल कराया था. इसकी कीमत पाकिस्तानी रुपयों में करीब 5 लाख रुपये थी. इस मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है.
Pakistani Cricketers Kamran Akmal: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल और उनके छोटे भाई उमर अकमल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उनके पिता के फॉर्महाउस में दिन दहाड़े चोरों ने सेंध लगाई और बड़ी चोरी को अंजाम दिया. यह फॉर्महाउस लाहौर में है.
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, चोरों ने मुख्य दरवाजे को तोड़कर फार्महाऊस में एंट्री की थी. इसके बाद वहां लगे नए सोलर पैनल को उखाड़कर ले गए. यह फॉर्म हाउस लाहौर के हीर पुलिस स्टेशन एरिया में है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की फजीहत पर फजीहत... न्यूजीलैंड ने पहले 61 और अब 79 गेंदों में हराया
एक दिन पहले ही इंस्टाल किया था सोलर सिस्टम
अकमल ब्रदर्स के पिता का कहना है कि सोलर सिस्टम एक दिन पहले ही इंस्टाल कराया था. इसकी कीमत पाकिस्तानी रुपयों में करीब 5 लाख रुपये थी. इस मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है.
मामले की जानकारी मिलते ही हीर पुलिस तुरंत स्पॉट पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है. अधिकारियों का कहना है कि चोरों को CCTV कैमरे और बाकी सबूतों की मदद से पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











