
Pakistani Cricketer in IPL: आईपीएल खेलने को तरसे पाकिस्तानी... एक बार ही मिला 11 खिलाड़ियों को मौका, ऐसा रहा था हाल
AajTak
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को होगा. जबकि फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा. पहला मैच ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. हमेशा की तरह इस बार भी क्रिकेट फैन्स पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल में नहीं देख पाएंगे. बता दें कि पाकिस्तानी प्लेयर्स को एक बार आईपीएल में मौका मिला था...
Pakistani Cricketer in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का आगाज 5 दिन बाद यानी 22 मार्च को होने वाला है. पहला मैच ईडन गार्डन में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. इस बार रजत पाटीदार को RCB का नया कप्तान बनाया गया है.
हमेशा की तरह इस बार भी क्रिकेट फैन्स पाकिस्तानी प्लेयर्स को IPL में खेलते नहीं देख पाएंगे. बता दें कि पाकिस्तानी प्लेयर्स को एक बार आईपीएल में मौका मिला था.
केकेआर में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी प्लेयर खेले
दरअसल, 2008 आईपीएल सीजन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे और राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल में मौका नहीं दिया गया है. मगर यहां बता दें कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल के पहले यानी 2008 सीजन में पहली और आखिरी बार मौका मिला था.
पहले सीजन में 8 टीमें थीं, जिनमें से पांच में ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों खेले थे. 2008 सीजन में शाहिद आफरीदी, शोएब मलिक और शोएब अख्तर समेत 11 खिलाड़ियों को मौका दिया गया था. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में सबसे ज्यादा 4 पाकिस्तानी क्रिकेटर खेले थे. इनमें सलमान बट, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज और उमर गुल शामिल थे.
इन तीन टीमों में PAK प्लेयर्स को मौका नहीं मिला

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











