
Pakistan tour of India for World Cup 2023: पाकिस्तान ने निकाली एशिया कप की भड़ास... वर्ल्ड कप की आड़ में भारत से कही ये बातें
AajTak
भारत की मेजबानी में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम को भी भारत दौरे पर आना है. इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही थी. मगर अब खबर आ रही पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने अपनी टीम को भारत दौरे के लिए मंजूरी दे दी है.
Pakistan tour of India for World Cup 2023: भारत की मेजबानी में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में ICC वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. इसके लिए पाकिस्तानी सरकार ने भी अपनी टीम को भारत दौरे के लिए मंजूरी दे दी है. यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए दी है.
मगर यहां समझने वाली बात है कि पाकिस्तानी सरकार ने मंजूरी देने के साथ ही भारत पर अपनी एशिया कप की भड़ास भी निकाल ली है. साथ ही वर्ल्ड कप के लिए टीम को मंजूरी देने की आड़ में भारत को जमकर खरी खोटी भी सुनाई.
एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया
दरअसल, मामला ये है कि वर्ल्ड कप इसी साल 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाना है. उससे ठीक पहले 30 अगस्त से पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप भी होगा. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया.
इसी के कारण इस बार एशिया कप हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और श्रीलंका में कराया जाएगा. 4 मैच पाकिस्तान में होंगे. जबकि फाइनल समेत 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. एशिया कप के मैचों की मेजबानी नहीं कर पाने का पाकिस्तान को अब भी मलाल है और उसने वर्ल्ड कप की आड़ में भारत पर यह गुस्सा निकाला है.
'खेल और राजनीति को मिक्स नहीं करते'

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










