
Pakistan Out To Champions Trophy: घर में पिट रहा पाकिस्तान... वर्ल्ड कप जीत चुकी इस टीम का हाल बांग्लादेश-जिम्बाब्वे से भी बुरा
AajTak
पाकिस्तानी टीम को अब चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना आखिरी मुकाबला ही खेलना है. यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ 27 फरवरी को रावलपिंडी में ही होगा. यदि बांग्लादेशी टीम ने भी इस आखिरी मैच में पाकिस्तान को पीट दिया, तो फिर बुरी तरह फजीहत होना तय है. यदि ऐसा होता है तो रिजवान ब्रिगेड की अपने ही घर में यह महाबेइज्जती होगी.
Pakistan Team Trouble in Home Ground: इमरान खान की कप्तानी में 1992 में वनडे वर्ल्ड कप जीतकर सभी को चौंकाने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत इस कदर हो जाएगी किसी को अंदाजा नहीं था. यह टीम अब अपने ही मैदानों पर चारों खाने चित नजर आ रही है. पाकिस्तान टीम की फजीहत इस कदर हो गई है कि वो अपनी ही मेजबानी में खेली जा रही ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-बांग्लादेश का पत्ता साफ... चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचे भारत और न्यूजीलैंड
चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम ने अब तक 2 मैच खेले और दोनों में उसे हार मिली है. पहले न्यूजीलैंड ने पटका. उसके बाद भारतीय टीम ने बुरी तरह रौंद दिया. हालांकि भारत के खिलाफ यह मैच दुबई में खेला गया था. इन दो हार के साथ पाकिस्तानी टीम चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है. जबकि भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं.
जेल में आंसू बहा रहे होंगे इमरान खान
मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम इस समय कमजोर मानी जाने वाली टीम बांग्लादेश और जिम्बाब्वे से भी बुरी खेल रही है. बांग्लादेशी टीम ने पिछले साल यानी अगस्त 2024 में ही पाकिस्तानी टीम को उसके घर में 2 टेस्ट की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था.
जिम्बाब्वे भी कई बार अपने घर बुलाकर पाकिस्तानी टीम को हरा चुकी है. ऐसे में वर्ल्ड चैम्पियन (1992 वर्ल्ड कप) पाकिस्तानी टीम का यह हाल देखकर जेल में मौजूद पूर्व कप्तान इमरान खान भी आंसू बहा रहे होंगे. उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पाकिस्तानी टीम की यह गत होगी.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










