
Pakistan Cricketers Fined: '804' नंबर लिखी कैप पहनने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर आमिर जमाल को मिली सजा, जेल में बंद इमरान खान से जुड़ा मामला
AajTak
28 साल के पाकिस्तानी ऑलराउंडर आमिर जमाल के अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों पर भी 5, 00,000 पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया. इन तीनों पर नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम होटल में देरी से पहुंचने का आरोप है.
Pakistan Cricketers Fined: पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय हंगामा मचा हुआ है. इसका एक बड़ा कारण लगातार टीम का शर्मनाक प्रदर्शन करना है. मगर इसी बीच क्रिकेट से हटकर एक खबर आ रही है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सपोर्ट करने के चक्कर में एक पाकिस्तानी क्रिकेटर पर भारी भरकर जुर्माना लगाया गया है.
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने 8 खिलाड़ियों को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया और उन पर जुर्माना लगाया है. इनमें एक ऑलराउंडर आमिर जमाल भी हैं, जिन पर 1.3 मिलियन (पाकिस्तानी रुपये) का जुर्माना लगा है.
इमरान का जेल में बैज नंबर है '804'
यह रकम भारतीय रुपयों में करीब 4 लाख रुपये बनती है. जमाल पर जुर्माना लगाने का कारण उनका कैप नंबर '804' पहनना है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जमाल की कैप पर लिखा '804' नंबर इमरान खान की जेल की पहचान से जुड़ा है.
साथ ही इसे इमरान खान के साथ एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है. 2023 से हिरासत में लिए गए इमरान को जनवरी 2025 में 14 साल की नई सजा मिली. वो इस समय भ्रष्टाचार के कई आरोपों के लिए रावलपिंडी की जेल में बंद हैं.
इमरान जिस जेल में बंद हैं, वहां उनका बैज नंबर भी '804' ही है. 28 साल के जमाल ने मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑन-फील्ड इंटरव्यू के दौरान यह कैप पहनी हुई थी. इसी के कारण उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











