
Pakistan Cricketer Dies: पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान की मैच में मौत, रोजे रखने के बाद भयंकर गर्मी में की 40 ओवर फील्डिंग
AajTak
जुनैद क्लब स्तर के खिलाड़ी थे. शनिवार को जब वो मैच खेल रहे थे, तब तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक था. इतनी भीषण गर्मी में जुनैद ने करीब 40 ओवर फील्डिंग की. मगर मैच के दौरान ही शाम 4 बजे के करीब उनकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े. जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका.
Pakistan Cricketer Dies on The Field: क्रिकेट जगत को सन्न कर देने वाली खबर आई है. क्रिकेट मैच खेलने के दौरान एक पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर की मौत हो गई है. यह घटना ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हुई. दुनिया को अलविदा कहने वाले पाकिस्तान मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जुनैद जफर खान की उम्र 40 साल से ज्यादा थी.
दरअसल, जुनैद क्लब स्तर के खिलाड़ी थे. शनिवार को जब वो मैच खेल रहे थे, तब तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक था. इतनी भीषण गर्मी में जुनैद ने करीब 40 ओवर फील्डिंग की.
मगर मैच के दौरान ही शाम 4 बजे के करीब उनकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े. जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका.
जुनैद ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब के लिए मैच खेल रहे थे. यह मुकाबला एडिलेड के कॉनकॉर्डिया कॉलेज में प्रिंस अल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियंस के खिलाफ हुआ. मैच में जुनैद ने करीब 7 ओवर बल्लेबाजी भी थी. इस दौरान वो 16 रन बनाकर नाबाद रहे थे.
जुनैद रमजान के दौरान रोजे रख रहे थे
डेली मेल के मुताबिक, जुनैद रमजान के दौरान रोजे रख रहे थे, लेकिन उन्होंने पूरे दिन पानी पिया, क्योंकि इस्लामिक नियमों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति बीमार या अस्वस्थ महसूस करता है तो उसे रोजे के दौरान पानी पीने की अनुमति होती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











