
Pakistan Cricket Team in 2023 Year: 2023 में हर दम रोता रहा पाकिस्तान... बाबर-इंजमाम पर टूटा कहर, ऐसे बिखरी टीम
AajTak
जनवरी से लेकर दिसंबर 2023 तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हर दम भारत के खिलाफ कुछ ना कुछ जहर उगलता ही रहा है. पूरे साल किसी ना किसी बात को लेकर वो रोता ही रहा है. एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप दोनों में ही पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है. बाबर आजम को कप्तानी तक गंवानी पड़ गई थी. जानिए 2023 में कैसा रहा पाकिस्तान टीम का सफर...
Pakistan Cricket Team in 2023 Year: दुनियाभर में लोग 2023 को विदाई दे रहे हैं और 2024 का शानदार अंदाज में स्वागत कर रहे हैं. इस दौरान पार्टी भी जमकर हो रही है. क्रिकेट के लिहाज से 2023 पाकिस्तान टीम के लिए अच्छा नहीं रहा, खासकर बाबर आजम और पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के लिए.
पाकिस्तान टीम ने पिछले साल यानी 2023 में कुल 41 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से 20 में ही उसे जीत नसीब हुई. मगर टीम का सबसे बुरा हाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हुआ. जब उसे अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ गई.
भारत से पंगा लेने पर गई रमीज राजा की कुर्सी
इतना ही नहीं बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी. 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट का बेहद बुरा हाल देखने को मिला. इस पूरे साल वो भारत से ही लड़ता हुआ देखा गया. इसमें उलटा उसका ही ज्यादा नुकसान भी हुआ.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की 2023 के शुरुआत से आखिर तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से टक्कर देखने को ही मिली है. इसकी शुरुआत 2022 के आखिर से ही शुरू हो गई थी, जब एशिया कप को लेकर तत्कालीन पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने भारत पर तीखी टिप्पणियां की थीं. इसी वजह से दिसंबर 2022 में रमीज की कुर्सी भी चली गई थी.
हाइब्रिड मॉडल के तहत कराना पड़ा एशिया कप

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










