
PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी
AajTak
Champions Trophy LIVE Score, PAK vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के ओपनिंग मुकाबले में आज (19 फरवरी) पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है. यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में है.
PAK vs NZ LIVE Score, ICC Champions trophy 2025: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के ओपनिंग मुकाबले में आज (19 फरवरी) भिड़ंत हो रही है है. यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
रिजवान के टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड की ओर इस मुकाबले में ओपनिंंग करने के लिए विल यंग और डेवोन कॉन्वे आए. न्यूजीलैंड का स्कोर फिलहाल 10 रन के करीब है.
पाकिस्तान की प्लेइंग प्लेइंग 11: फखर जमां, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग प्लेइंग 11: विल यंग, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, नाथन स्मिथ, विल ओ'रुरके.
चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप ग्रुप ए - पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश ग्रुप बी - दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड
चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल...

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











