
PAK vs AUS: बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा शतक, पर फैन्स कर रहे कोहली को ट्रोल, जानिए वजह
AajTak
पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम और टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन विराट कोहली में से ग्रेट प्लेयर कौन है, इसको लेकर फैन्स के बीच हमेशा बहस होती रहती है. इस बार कुछ अलग हुआ है...
मौजूदा क्रिकेट के दौर में पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम और टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन विराट कोहली के बीच 'ग्रेट प्लेयर' को लेकर तुलना होती रहती है. इनमें से कोई भी एक बड़ी पारी खेलता है या खराब फॉर्म से गुजरता है, तो चर्चाओं में आ ही जाता है. फैन्स दोनों की तुलना करने लगते हैं.
इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. बाबर ने दो साल बाद शतक जमाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची टेस्ट में 196 रनों की शानदार पारी खेली है. पाकिस्तानी कप्तान ने तो अपने शतक का सूखा खत्म कर लिया है, लेकिन कोहली अब भी जूझ रहे हैं. वह 27 महीने से तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में शतक नहीं लगा सके.
पाकिस्तान के कोहली नहीं हैं बाबर
ऐसे में बाबर ने शतक जमाया, लेकिन ट्रोलर्स के निशाने पर विराट कोहली आ गए हैं. एक यूजर ने फिल्मी पोस्ट शेयर करते हुए कहा- बाबर ने फरवरी 2020 के बाद अपना पहला शतक जमा लिया. अब फैन्स विराट कोहली से पूछ रहे हैं 'कब खून खोलेगा रे तेरा'. एक अन्य यूजर ने लिखा- बाबर आजम पाकिस्तान के विराट कोहली नहीं हैं. अब लोग इस वाक्य को अपने हिसाब से समझ लें.
#BabarAzam𓃵 scores his first Test Century since Feb, 2020. Fans to Virat Kohli: #PakVsAustraila #PAKVSAUS pic.twitter.com/igWy6GZdo1
#BabarAzam to Virat Kohli after today:#PakVsAustraila pic.twitter.com/SAMbX8Y5xk

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












