
Pak Vs Aus: डेविड वॉर्नर ने पूरी की पाकिस्तानी फैन्स की डिमांड, मैदान पर किया डांस, Video
AajTak
रावलपिंडी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर डेविड वॉर्नर मस्ती के मूड में दिखे. फैन्स के सामने ग्राउंड में डेविड वॉर्नर ने जमकर डांस किया है. जिसका वीडियो भी सामने आया है.
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (Aus Vs Pak) के बीच रावलपिंडी में जारी टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है. मंगलवार को टेस्ट मैच का आखिरी दिन था और पाकिस्तानी टीम एक बार फिर बल्लेबाजी कर रही थी. इस बीच ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर डेविड वॉर्नर मज़े के मूड में नज़र आए. मैदान पर जब डेविड वॉर्नर फील्डिंग कर रहे थे, तब उन्होंने जमकर डांस किया. डेविड वॉर्नर (David Warner) सोशल मीडिया के किंग हैं और अक्सर उनके टिकटॉक वीडियो, इंस्टाग्राम रील्स वायरल होते रहते हैं. रावलपिंडी में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम फील्डिंग कर रही थी, तब मैदान में गाने बज रहे थे. डेविड वॉर्नर भी फैन्स के साथ जोश में आ गए और जमकर डांस करने लगे. फील्डिंग के दौरान वॉर्नर का ये अंदाज़ पाकिस्तानी फैन्स को काफी पसंद आया. The crowd and the camera love @davidwarner31 🕺🏼#BoysReadyHain I #PAKvAUS pic.twitter.com/UWQYAjTLsk

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












