
Paika Rebellion: बीजू जनता दल ने की केंद्र सरकार से मांग, पाइका विद्रोह को मिले भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम का दर्जा
ABP News
Paika Rebellion: बीजू जनता दल ने वर्ष 1817 में हुए पाइका विद्रोह को भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम का दर्जा दिए जाने की मांग की है.
Paika Rebellion: ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ 1817 में ओडिसा में पाइका विद्रोह की शुरुआत हुई थी. ओडिसा में पारंपरिक सेना और सेनानियों को पाइका कहा जाता था जिन्हें शांति काल में वर्तमान पुलिस जैसा काम दिया जाता था. 1803 में कंपनी द्वारा ओडिसा पर कब्जे के बाद पाइका के भीतर कंपनी की नीतियों को लेकर असंतोष पनपने लगा था.
बीजू जनता दल ने वर्ष 1817 में हुए पाइका विद्रोह को भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम का दर्जा दिए जाने की मांग की है. सोमवार को संसद भवन में पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की. मुलाकात में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मेघवाल को अपनी मांग के रूप में एक ज्ञापन सौंपा.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












