
Oscars 2026: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और सिनर्स' के बीच कड़ी टक्कर, कौन बनेगी बेस्ट एक्ट्रेस?
ABP News
16 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड्स की अनाउसमेंट्स होने वाली है. वन बैटल आफ्टर अनदर और सिनर्स में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
साल के सबसे बड़ा और बहुप्रतिक्षित ऑस्कर अवॉर्ड का आगाज हो चुका है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय के अनुसार अवॉर्ड शो को टेलीकास्ट किया जाएगा.
कब शरू होगा ऑस्कर?
भारतीय समयानुसार 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 16 मार्च को सुबह 4:30 बजे से 7:30 बजे तक होगा. शो को कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन होस्ट करेंगे. नॉमिनेशन की फाइनल लिस्ट सामने आने के बाद कुछ फिल्मों की अलग-अलग कैटेगरी में जीतने की संभावना काफी ज्यादा है.
ग्लोबल लोवल पर सबसे बड़े अवॉर्ड की अलग-अलग सूचियों में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. कुछ फिल्मों को अलग-अलग लिस्ट में सबसे ज्यादा नामांकन किया गया है. इस बार बेस्ट फिल्म की लिस्ट में राजनीतिक थ्रिलर फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और वैम्पायर हॉरर फिल्म 'सिनर्स' के बीच जबरदस्त मुकाबला रहेगा, क्योंकि दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है. हालांकि, अकेले 'सिनर्स' को अकेले 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है. ऐसे में यह करना गलत नहीं होगा कि 'सिनर्स' के जीतने की संभावना ज्यादा है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












