
Omicron: ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच लोकसभा में सरकार का बयान, 11 देशों को जोखिम श्रेणी में रखा, एयपोर्ट पर कोरोना जांच होगा अनिवार्य
ABP News
Winter Session: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में गुरुवार को मौखिक जवाब देते हुए सरकार ने 11 देशों को जोखिम वाले श्रेणी में रखा गया है.
New Corona Variant: ओमिक्रोन के दुनिया में बढ़ते खतरे के बीच भारत सरकार की तरफ से इसको लेकर सतर्कता के तौर पर कई कदम उठाए गए हैं. इनमें से एक है जोखिम श्रेण से यात्रा कर आए लोगों की कड़ी जांच करना. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में गुरुवार को मौखिक जवाब देते हुए सरकार ने 11 देशों को जोखिम वाले श्रेणी में रखा गया है.
उन्होंने कहा कि जिन देशों को इस जोखिम कैटगरी की श्रेणी में रखा गया है, वो हैं- यूनाइटेड किंगडम को मिलाकर यूरोप के सारे देश- दक्षिण अफ्रीका , बोत्सवाना , ब्राज़ील , चीन , मॉरीशस , न्यूज़ीलैंड , ज़िम्बाब्वे , सिंगापुर , हांगकांग और इज़राइल.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












