
O Romeo Box Office Day 1 LIVE: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' करेगी बंपर ओपनिंग, जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
ABP News
O Romeo Box Office Day 1 LIVE: शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ओ'रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर काफी बज है. यहां इसके पहले दिन के कलेक्शन का पूरा अपडेट जानते हैं.
O Romeo Box Office Day 1 LIVE: शाहिद कपूर की साल 2026 की पहली फिल्म 'ओ'रोमियो' ने शुक्रवार, 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक दी है. फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही काफी बज क्रिएट किया हुआ है. ऐसे में फिल्म से काफी उम्मीद हैं. चलिए यहां ओ'रोमियो के पहले दिन के कलेक्शन से लेकर ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जानते हैं
ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग (O'Romeo Advance Booking Day 1)ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग रिलीज़ से 2 दिन पहले शुरू हुई थी और इसने ठीक-ठाक प्री टिकट सेल कर ली है.
‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1(O'Romeo BO Day 1)ओ'रोमियो को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से सुबह के शोज में ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिख रहा है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दोपहर 6 बजे तक 4.23 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. रात तक आंकड़ों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. बता दें कि ओ'रोमियो की पहले दिन की कमाई के आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही अपडेट होंगे.
‘ओ’रोमियो’ ऑक्यूपेंसी डे 1((O'Romeo Occupancy) ‘ओ’रोमियो’ की 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 8.03 फीसदी दर्ज की गई हैं.













