
O Romeo BO Day 16: शाहिद कपूर की फिल्म ने 16वें दिन किया इतना बिजनेस, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ABP News
ओ रोमियो थिएटर में लगी है. शाहिद कपूर की इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले थे. आइए जानते हैं फिल्म ने 16वें दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.
शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को फैंस ने पसंद किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक कलेक्शन किया. अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.
ओ रोमियो का 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी तक ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने शनिवार को 1.30 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 64 करोड़ हो गया है. फिल्म को शनिवार को ओवरऑल 14.37 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
मॉर्निंग शोज में फिल्म को 8.23 परसेंट, दोपहर में 17.06 परसेंट, शाम के शोज में 13.66 परसेंट और नाइट शो में 18.52 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












