
NZ vs PAK Match Result: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की फजीहत पर फजीहत... न्यूजीलैंड ने पहले 61 और अब 79 गेंदों में हराया
AajTak
पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वो 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस दौरे के लिए मोहम्मद रिजवान की जगह सलमान अली आगा को कप्तानी सौंपी गई. मगर फिर भी पाकिस्तानी टीम की फजीहत पर फजीहत ही हो रही है.
New Zealand vs Pakistan Match Result: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की फजीहत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले अपनी मेजबानी में हुई ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में उसे शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम बगैर कोई मैच जीते ग्रुप स्टेज से ही 5 दिन में बाहर हो गई थी.
अब पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वो 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस दौरे के लिए मोहम्मद रिजवान की जगह सलमान अली आगा को कप्तानी सौंपी गई. मगर फिर भी पाकिस्तानी टीम की फजीहत पर फजीहत ही हो रही है.
न्यूजीलैंड टीम सीरीज में 2-0 से आगे
सीरीज के पहले टी20 मैच में पाकिस्तानी टीम 91 रनों पर ढेर हो गई थी. इसके बाद कीवी टीम ने यह मैच 61 गेंदों में ही जीत लिया था. जबकि सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार (18 मार्च) को डुनेडिन में खेला गया.
बारिश से बाधित इस मैच को 15-15 ओवर का किया गया था. ऐसे में पाकिस्तानी टीम ने 9 विकेट पर 135 रन बनाए. मगर वो यह मैच नहीं बचा सकी.
टिम सेफर्ट की ताबड़तोड़ पारी से जीती कीवी टीम

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











