
Nuclear Power: 13080 परमाणु बम, दो गुट और बड़ी जंग का खतरा... एक बटन दबते ही तबाह हो सकती है दुनिया!
AajTak
इस वक्त पूरी दुनिया में कुल 13080 परमाणु बम हैं, जो 13 हजार किलोमीटर से लेकर 15 हजार किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकते हैं. जानकारों की मानें तो इनमें से आधे परमाणु बम भी इस्तामेल हुए तो दुनिया के नक्शे से दुनिया का ही नामोनिशान मिट जाएगा.
Iran-Israel Tension & Possibility of War: इजरायल और ईरान अभी तक आमने-सामने की जंग नहीं लड़ रहे हैं. लेकिन कहीं दोनों जंग में कूद गए तो क्या होगा? क्योंकि इजरायल पहले से ही परमाणु संपन्न देश है. सूत्रों के मुताबिक इजरायल के पास लगभग 70 परमाणु बम हैं. वो सिर्फ दो बम थे, जिन्होंने जापान के दो शहरों हिरोशिमा और नागासाकी को ऐसा रुलाया था कि आज भी उसका दर्द वहां महसूस किया जा सकता है. अब जरा सोचिेए अगर ईरान और इजरायल परमाणु जंग में कूद गए तो क्या होगा?
पूरी दुनिया में मौजूद हैं 13080 परमाणु बम इस वक्त पूरी दुनिया में कुल 13080 परमाणु बम हैं, जो 13 हजार किलोमीटर से लेकर 15 हजार किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकते हैं. जानकारों की मानें तो इनमें से आधे परमाणु बम भी इस्तामेल हुए तो दुनिया के नक्शे से दुनिया का ही नामोनिशान मिट जाएगा.
किसके पास कितने एटम बम?
रूस के पास हैं 15 हजार किमी तक मार करने वाले हथियार सबसे ज्यादा परमाणु बम रखने वाले रूस के पास ही सबसे ज्यादा दूरी तक मार करने वाले भी परमाणु बम हैं. रूस 11 हजार से 15 हजार किलोमीटर की दूरी तक परमाणु बमों से हमला कर सकता है. जबकि अमेरिका के पास 9650 किलोमीटर से लेकर 13 हजार किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाले परमाणु बम हैं.
दो गुटों में बंटे हैं दुनिया के देश एक संभावित आंकड़े के ज़रिए समझिए कि परमाणु हथियारों से लैस तमाम देश किस दिशा में बढ़ते नज़र आ रहे हैं. अमेरिका के साथ जहां पूरा यूरोप, इंग्लैंड और इसराइल खड़े दिखाई दे सकते हैं. तो वहीं रूस के साथ चीन खड़ा हो सकता है.
अमेरिकी गुट के हथियारों की संख्या तो चलिए जान लेते हैं किस गुट के पास कितने हथियार हैं. अमेरिकी गुट में अमेरिका के पास ही सबसे ज़्यादा 5550 परमाणु हथियार हैं. वहीं फ्रांस के पास 290, इंग्लैंड के पास 225 और इसराइल के पास करीब 90 परमाणु हथियार हैं. मतलब अमेरिकी गुट में कुल परमाणु हथियारों की तादाद 6155 है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










