
Nicholas Pooran Fine IND vs WI Match: वेस्टइंडीज के मैच विनर निकोलस पूरन को ये गलती पड़ी भारी, ICC ने दी ये सजा
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की हालत खराब हो गई है. पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. दूसरे मैच में विंडीज टीम की जीत के हीरो निकोलस पूरन रहे थे, जिन्होंने आतिशी अंदाज में फिफ्टी लगाई थी. मगर उन्होंने मैच के दौरान एक गलती कर दी थी, जिसके कारण ICC ने उन्हें सजा दी है.
Nicholas Pooran Fine IND vs WI Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए हैं. रविवार (6 अगस्त) को खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इसी जीत के साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से शानदार बढ़त बना ली. अब तीसरा मुकाबला 8 अगस्त को गुयाना में ही खेला जाएगा.
दूसरे मैच में विंडीज टीम की जीत के हीरो निकोलस पूरन रहे थे, जिन्होंने आतिशी अंदाज में फिफ्टी लगाई थी. मगर उन्होंने मैच के दौरान एक गलती कर दी थी, जिसके कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें सजा दी है.
पूरन ने मैच में की थी अंपायर से बहस
दरअसल, पूरन ने मैच के दौरान अंपायर से बहस की थी. इसको लेकर आईसीसी ने उन्हें दोषी माना है और मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. पूरन ने खिलाड़ियों और खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन किया, जो एक इंटरनेशनल मैच में होने वाली घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना से संबंधित है.
यह वाकया मैच में वेस्टइंडीज की पारी के दौरान चौथे ओवर में हुआ था. तब तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बॉल पर काइल मेयर्स LBW आउट हुए थे. इस पर मेयर्स ने DRS लिया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी रीव्यू के बाद भी पूरन को आउट दिया. तब नॉन स्ट्राइक पर खड़े पूरन काफी नाखुश दिखाई दिए थे. वो मैच में ही अंपायर से बहस करने लगे थे.
West Indies batter has been penalized for flouting ICC Code of Coduct during the second T20I against India 👀 Details 👇https://t.co/K2BzL2lIZA

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










