
NIA को मिला खुफिया अलर्ट, ई-मेल के लिए जरिए पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचे जाने का खुलासा
ABP News
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास जो ई-मेल आया है, उसकी गहन जांच शुरू कर दी गई है. साजिश में शामिल लोगों के पास 20 किलो आरडीएक्स होने की बात कही गई है.
पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को धमकी भरा एक ई-मेल मिला है. ईमेल करने वाले ने कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है, जिससे इस षडयंत्र का पर्दाफाश न हो सके.
मेल के जरिए ये भी कहा गया है कि पीएम मोदी को मारने के लिए 20 स्लीपर सेल तैयार हैं. मेल के मुताबिक हमले की योजना तैयार हो चुकी है. कहा गया है कि इस ई-मेल को लिखने वाले के अनेक आतंकियों से भी संबंध हैं.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












