
Newswrap: पढ़ें रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें
AajTak
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Blast near Kabul Airport) के एयरपोर्ट के पास रविवार को रॉकेट से हमला किया गया. पढ़ें रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Blast near Kabul Airport) के एयरपोर्ट के पास रविवार को रॉकेट से हमला किया गया. एयरपोर्ट के पास स्थित रिहाइशी इलाके गुलाई में एक घर में रॉकेट जाकर गिरा. टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भारत के पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. विनोद कुमार ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो के मुकाबले में कांस्य पदक जीता है. भारत का ये तीसरा मेडल है. उसने तीनों पदक रविवार को ही जीते हैं. पढ़ें रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें.1. काबुल एयरपोर्ट के पास अमेरिका ने दागा रॉकेट! US बोला- हमने ISIS-K के आतंकियों को बनाया निशाना अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Blast near Kabul Airport) के एयरपोर्ट के पास रविवार को रॉकेट से हमला किया गया. एयरपोर्ट के पास स्थित रिहाइशी इलाके गुलाई में एक घर में रॉकेट जाकर गिरा. इस हमले में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं, कुछ देर बाद अमेरिका ने बताया है कि यह हमला उसने किया, जिसमें आईएसआईएस-के के आतंकियों को रॉकेट से निशाना बनाया गया.2. Paralympics: डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार ने जीता कांस्य पदक, भारत की झोली में तीसरा मेडल टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भारत के पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. विनोद कुमार ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो के मुकाबले में कांस्य पदक जीता है. भारत का ये तीसरा मेडल है. उसने तीनों पदक रविवार को ही जीते हैं. विनोद कुमार 19.91 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे. गोल्ड मेडल पोलेंड के Piotr Kosewicz ने जीता है. उन्होंने 20.02 मीटर का थ्रो किया. वहीं, सिल्वर मेडल क्रोएशिया के Velimir Sandor ने जीता है. उनका थ्रो 19.98 मीटर का था. 3. 'सिर फोड़ देना' के बाद बवाल, किसानों में आक्रोश, खट्टर ने बुलाई आपात बैठक हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. किसान बीजेपी नेताओं का लगातार विरोध कर रहे हैं, जिसकी वजह से बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व भी चिंतित है. करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज और विपक्ष के भारी विरोध के बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Mohar Lal Khattar) ने अधिकारियों और मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है. किसान आंदोलन पर कुछ अहम फैसला सरकार ले सकती है.4. वसूली कांड में अनिल देशमुख को क्लीन चिट? CBI की तरफ से आया ये बयान रविवार को उस समय राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया जब एक वायरल सीबीआई डॉक्यूमेंट के दम पर अनिल देशमुख को वसूली कांड में निर्दोष बता दिया गया. कांग्रेस ने भी कह दिया कि राज्य के पूर्व गृहमंत्री को क्लीन चिट दे दी गई. अब उस वायरल डॉक्यूमेंट के बीच आजतक के पास सीबीआई की वो FIR कॉपी आ गई है जिसमें Dy SP आरएस गुंज्याल द्वारा लिखी गई चिट्ठी भी मौजूद है.5. उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर से खुलेंगे मदरसे, कोरोना महामारी के चलते थे बंद उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की वजह से बंद मदरसों को 1 सितंबर से खोला जाएगा. यूपी सरकार ने कोरोना की स्थिति में सुधार को देखते हुए मदरसों को खोलने का फैसला किया है. इससे पहले राज्य में सभी स्कूलों को भी चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है. योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता और सहायता प्राप्त मदरसों को खोलने की अनुमति दी गई है. हालांकि, इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










