
Nepal Financial Crisis: ताश की गड्डियों पर फूंक डाले 100 करोड़! श्रीलंका के बाद नेपाल में आर्थिक मंदी
AajTak
Nepal Financial Crisis: नेपाल में विदेशी मुद्रा में भारी कमी को देखते हुए कई वस्तुओं के आयात पर रोक लग गई है. नेपाल को डर है कि कहीं उसका भी हाल श्रीलंका जैसा ना हो जाए. इस बीच सामने आया है कि नेपाल में पिछले 5 साल के अंदर 100 करोड़ से ज्यादा के ताश आयात हुए.
श्रीलंका के बाद अब नेपाल भी आर्थिक मंदी (Nepal Economic Crisis) के खतरे से जूझ रहा है. आशंका जताई जा रही है कि कहीं नेपाल की हालत भी श्रीलंका जैसी ना हो जाए. आर्थिक मंदी से उबरने के लिए नेपाल ने कई वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसका कारण विदेशी मुद्रा में भारी कमी और उच्च व्यापार घाटा है. लेकिन आर्थिक मंदी के बीच नेपाल के कई गैर जरूरी चीजों के विदेशों से आयात करने की बात भी सामने आई है. नेपाल ने पिछले 5 साल में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की ताश की गड्डी विदेशों से आयात की है.
दरअसल, नेपाल में सिर्फ कैसीनो में ही नहीं, बल्कि दशहरा, दिवाली जैसे मौके पर घर-घर में ताश खेलने की परंपरा है. नेपाल के आर्थिक मंत्रालय के रिकॉर्ड के मुताबिक सिर्फ दिवाली के मौके पर ही देश के लोगों ने 9 करोड़ रुपए से अधिक के ताश आयात किए थे. यहां कम कीमत की ताश से लेकर हजारों रुपए की कीमत वाली गोल्ड प्लेटेड ताश का आयात भी किया जाता है. ताश का ज्यादातर आयात चीन से होता है, जबकि लग्जरियस ताश दुबई सहित तमाम यूरोपीय देशों से मंगाई जाती है.
कोरोनाकाल में भी कम नहीं हुई ताश की दीवानगी
पिछले 21 महीनों में जब दुनिया कोरोना महामारी से त्रस्त थी. निम्न आयवर्ग के लोगों को खाने तक की किल्लत हो गई थी. ऐसे दौर में भी नेपाल ने करीब ढाई करोड़ पैकेट ताश आयात किए. इसके लिए देश के विदेशी मुद्रा भण्डार से 90 करोड़ रुपए खर्च किए गए. वहीं, जिस समय कोविड महामारी चरम पर थी, उस साल भी नेपाल ने 28 करोड़ 62 लाख 27 हजार रुपए के ताश आयात किए. पिछले साल के आखिरी महीने में ही 5 करोड़ की ताश का आयात किया गया था.
विदेश में रहते हैं नेपाल के 50 लाख लोग
नेपाल की जनसंख्या 2 करोड़ 65 लाख के आसपास है. इनमें से 50 लाख विदेशों में रहते हैं. ऐसे में अगर देश में 21 महीनों में ही 2 करोड़ 26 लाख 87 हजार 700 पैकेट ताश का आयात हो रहा है तो सरकार की चिन्ता स्वाभाविक है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










