
Naseem Shah: 'मां से कहा था कल टीवी पर मेरा पहला मैच देखना, सुबह हो गया निधन', PAK प्लेयर नसीम शाह का दुख
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी नसीम शाह के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करना आसान नहीं रहा. डेब्यू मैच वाले दिन ही उनकी मां का निधन हो गया था. इस दुखद घटना का खुलासा खुद नसीम शाह ने किया है. उन्होंने बताया कि किस तरह से मां से बात हुई और वह मैच देखने के लिए भी बेताब थी...
Naseem Shah: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी नसीम शाह ने अपने जीवन से जुड़ा एक बेहद ही दुखद वाकया शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वह अपनी मां के बेहद करीब थे. उन्होंने जब इंटरनेशनल करियर में डेब्यू किया, तो यह उनका पहला मैच उनकी मां नहीं देख सकीं. उसी दिन नसीम की मां का निधन हो गया था.
दरअसल, नसीम शाह ने नवंबर 2019 में पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच से डेब्यू किया था. तब नसीम की उम्र महज 16 साल थी. ये पाकिस्तानी युवा तेज गेंदबाज अब 15 फरवरी को 20 साल का हो जाएगा. नसीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट से डेब्यू किया था.
'अगली सुबह मेरी मां के निधन की खबर आई'
नसीम शाह ने कहा, 'मैं अपनी मां के बेहद करीब था. जब मैं 12 साल का था, तो क्रिकेट के लिए घर छोड़कर लाहौर शिफ्ट हो गया था. जब मेरा डेब्यू होने वाला था, तब एक दिन पहले मां का फोन आया था. मैंने मां से कहा था कि कल मेरा डेब्यू होने वाला है. वह टीवी नहीं देखा करती थी. उन्हें क्रिकेट की भी समझ नहीं थी. मगर मैंने मां से कहा कि आप कल टीवी देखना, क्योंकि मैं खेल रहा हूं. मैं टीवी पर लाइव दिखाई दूंगा.'
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन से इंटरव्यू में बात करते हुए नसीम शाह ने आगे कहा, 'मेरी मां बहुत खुश थी. उन्होंने कहा था कि वह मैच देखने (टीवी पर) के लिए लाहौर आएंगी. जब मैं अगली सुबह उठा, तो टीम मैनेजमेंट ने मुझे बताया कि आपकी मां का निधन हो गया है.'
'मुझे हर तरफ मेरी मां नजर आती थी'

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










