
Nag Panchami 2022 Date: नाग पंचमी पर 30 साल बाद बन रहा ऐसा शुभ योग, जानें- पूजा का मुहूर्त
AajTak
Nag Panchami 2022 Puja Muhurat: ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस साल नाग पंचमी का त्योहार ज्यादा खास होने वाला है. दरअसल नाग पंचमी पर 30 साल बाद एक बेहद खास योग बनने जा रहा है. इस शुभ योग में नाग देवता की पूजा करने से आपके जीवन की हर एक परेशानी नष्ट हो सकती है.
Nag Panchami 2022: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव के आभूषण समझे जाने वाले नागों की विधिवत पूजा होती है. ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस साल नाग पंचमी का त्योहार ज्यादा खास होने वाला है. दरअसल नाग पंचमी पर 30 साल बाद एक दुर्लभ योग बनेगा. इस शुभ योग में नाग देवता की पूजा करने से आपके जीवन की हर एक परेशानी नष्ट हो सकती है.
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि 30 साल में पहली बार नाग पंचमी बहुत ही शुभ शिव योग में मनाई जाएगी. इस शुभ योग में नागों की पूजा का फल कई गुना ज्यादा मिलता है. इस दौरान भगवान शिव और उनके नागों की पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है. नाग पंचमी पर पूजा से कालसृप दोष का निवारण भी किया जा सकता है.
नाग पंचमी तिथि (Naag Panchami 2022 Date & Significance) श्रावण मास की पंचमी तिथि मंगलवार, 02 अगस्त को सुबह 05 बजकर 13 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 3 अगस्त को सुबह 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगी. इस दिन नाग पंचमी के साथ मंगला गौरी व्रत भी पड़ रहा है. यह सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत होगा. यानी नाग पंचमी पर नागों की पूजा के अलावा भगवान शिव और माता पार्वती की भी पूजा की जाएगी.
नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त (Naag Panchami 2022 Shubh Muhurat) नाग पंचमी पर अबूझ मुहूर्त में भगवान शिव और नागों की पूजा करना शुभ माना जाता है. नाग पंचमी के दिन सुबह 05 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 25 मिनट तक नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है. यानी आपको पूजा के लिए पूरे 2 घंटे 42 मिनट का समय मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










