
MS Dhoni Surgery: महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी सफल, चेन्नई टीम के CEO ने दिया बड़ा बयान
AajTak
IPL 2023 सीजन शानदार अंदाज में खत्म हुआ है. इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ही छाए रहे हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर 5वीं बार आईपीएल खिताब जीता है. मगर अब धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.
MS Dhoni Surgery: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन शानदार अंदाज में खत्म हुआ है. इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ही छाए रहे हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर 5वीं बार आईपीएल खिताब जीता है. मगर अब धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.
धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई है. यह जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथ ने दी है. उन्होंने बताया है कि धोनी की सर्जरी सफल रही है. अब वो कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी की यह सर्जरी मुंबई को कोकिला बेन अस्पताल में हुई है.
IPL 2023 के पहले ही मैच में चोटिल हुए थे धोनी
बता दें कि IPL 2023 सीजन का पहला मैच 31 मार्च को चेन्नई और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया था. इसी पहले ही मैच में धोनी को घुटने में चोट लग गई थी. दरअसल, विकेटकीपिंग के दौरान धोनी ने एक बॉल को पकड़ने के लिए डाइव लगाई थी. इसी दौरान वह चोटिल हो गए थे.
इसके बाद से धोनी इस पूरे IPL सीजन में घुटने के चोट से जूझते हुए ही खेले हैं. उन्होंने जख्मी होने के बाद भी बिल्कुल हार नहीं मानी. IPL चैम्पियन बनने के बाद धोनी ने अस्पताल में जांच कराई, जहां उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











