
MS Dhoni Retirement: क्या धोनी ने खेल लिया है अपना आखिरी IPL मैच... गोल्डन डक के साथ लेंगे संन्यास?
AajTak
IPL 2023 सीजन महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद स्ट्रगल भरा रहा है. वो इस सीजन में घुटने की चोट से लगातार जूझते रहे हैं. चोट के बावजूद धोनी डटे रहे और अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैम्पियन बनाया है. वो 7 जुलाई को 42 साल के हो जाएंगे. ऐसे में क्या धोनी अगला सीजन खेलेंगे? क्या यही फाइनल उनका आखिरी मैच रहा? आइए जानते हैं...
MS Dhoni Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन शानदार अंदाज में खत्म हुआ है. इस सीजन में हर समय महेंद्र सिंह धोनी ही छाए रहे. धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैम्पियन बनाया है. मौजूदा सीजन के रोमांचक फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स (GT) को शिकस्त दी.
मौजूदा आईपीएल सीजन धोनी के लिए बेहद स्ट्रगल भरा रहा है. वो इस सीजन में घुटने की चोट से लगातार जूझते रहे हैं. चोट के बावजूद उन्होंने सभी मैच खेले और टीम को चैम्पियन बनाकर ही दम लिया. हालांकि, उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा, लेकिन उनकी मौजूदगी ही काफी होती है.
7 जुलाई को 42 साल के हो जाएंगे धोनी
फाइनल मुकाबले में धोनी पहली बॉल पर ही आउट हो गए थे. वह बगैर खाता खोले गोल्डन डक के साथ पवेलियन लौटे थे. धोनी को लेकर पूरे टूर्नामेंट में यही दावे चलते रहे हैं कि वो इस सीजन के बाद संन्यास ले लेंगे. इसका कारण उनकी बढ़ती उम्र है. यह भी दावा किया गया कि फाइनल मैच धोनी का आखिरी मैच होगा. जब धोनी ने फाइनल खेला, तो यह कहा जाने लगा कि धोनी इस गोल्डन डक के साथ ही रिटायरमेंट ले लेंगे.
बता दें कि धोनी इस साल 7 जुलाई को 42 वर्ष के हो जाएंगे. मगर इन सभी दावों के बीच धोनी ने हर बार यही कहा कि वो अभी संन्यास पर विचार नहीं कर रहे हैं. धोनी ने फाइनल खेलने के बाद यह कहा है कि अभी अगले सीजन से पहले उनके पास बीच में 7-8 महीनों का समय है. उनके पास सोचने के लिए यह काफी है. ऐसे में धोनी ने उन सभी दावों को खारिज कर दिया और ऐसा कहने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











