
MS Dhoni-Hardik Pandya: 'Sholay 2 Coming Soon...', कप्तान हार्दिक पंड्या का ऐलान, धोनी संग शेयर की तस्वीर
AajTak
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 27 जनवरी को रांची में खेला जाना है. पहले टी20 मुकाबले से पहले हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से मुलाकात की. हार्दिक ने धोनी संग फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक बाइक पर बैठे हुए हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 27 जनवरी को रांची में खेला जाना है. वनडे सीरीज में मेहमानों का सफाया करने के बाद अब मेन इन ब्लू का लक्ष्य टी20 सीरीज में भी दमदार खेल दिखाने की है. टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. ऐसे में टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है.
पहले टी20 मुकाबले से पहले हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से मुलाकात की. हार्दिक ने मुलाकत की दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में हार्दिक और धोनी एक बाइक पर बैठे हुए हैं. यह बाइक बॉलीवुड मूवी शोले की उस बाइक से मिलती जुलती है, जिसकी सवारी और धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने की थी.
हार्दिक ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'शोले 2 जल्द ही आ रहा है.' कहने का मतलब यह है कि हार्दिक और धोनी इस तस्वीर में जय और वीरू बन गए हैं. हालांकि तस्वीर का सटीक स्थान अज्ञात है. लेकिन यह माना जा रहा है कि जिस बाइक पर दोनों फोटो खिंचवा रहे हैं, वह धोनी के घर के गैराज की तस्वीर है. धोनी को बाइक कलेक्शन का काफी शौक है.
Sholay 2 coming soon 😉 pic.twitter.com/WixkPuBHg0
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहले टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एमएस धोनी के यहां डिनर किया. इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए उनके पंसद के मुताबिक डिनर का इंतजाम हुआ था. यह भी कहा जा रहा है कि डिनर पार्टी के दौरान धोनी ने टीम इंडिया के प्लेयर्स को टिप्स भी दिए. वैसे भी होम ग्राउंड होने के चलते धोनी रांची के मैदान की हरेक बारीकियों से वाकिफ हैं.
आईपीएल 2023 में दिखेंगे एमएस धोनी

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











