
MS Dhoni Fan Invader: 'तेरी सर्जरी मैं देख लूंगा', धोनी ने मैदान पर घुसकर गले लगने वाले फैन से क्यों कही ये बात?
AajTak
इंडियम प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) प्लेऑफ में एंट्री करने से चूक गई थी. इसी सीजन में गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद मैच के दौरान एक फैन मैदान पर घुस आया था. उसने धोनी के पैर छुए थे और गले भी लगा था. अब उस फैन का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है.
MS Dhoni Fan Invader: इंडियम प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. उसने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया. यह फाइनल 26 मई को चेन्नई में हुआ था. मगर इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) खराब नेट रनरेट के कारण प्लेऑफ में एंट्री करने से चूक गई थी.
मगर इसी सीजन में धोनी के साथ एक अजीब वाकया हुआ था. गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ अहमदाबाद मैच के दौरान एक फैन मैदान पर घुस आया था. उसने धोनी के पैर छुए थे और गले भी लगा था. अब उस फैन का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है.
इस फैन का नाम जय जानी बताया गया है. उसने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैदान पर उसने धोनी के साथ करीब 21 सेकंड बात की. इस दौरान उसने धोनी को बताया कि उसको नाक की समस्या है, जिसकी सर्जरी होनी है. इस पर धोनी ने उससे कहा कि वो उसकी सर्जरी को देख लेंगे.
'माही ने कंधे पर हाथ रखा मैं तो पिघल गया'
जय ने कहा, 'मैं तो अपने में खोया हुआ था. माही भाई दौड़े तो मुझे लगा कि वो चले जाएंगे. मुझसे मिलने नहीं आएंगे, तो मैंने हाथ उठाकर सरेंडर कर दिया और चिल्लाया सर... तो माही भाई बोले अरे मैं तो मस्ती कर रहा हूं यार. मैं तो पागल हो गया और सीधे पैरों में गिर गया और आंसू आने लगे. फिर सीधा हग (गले लगना) कर लिया. वो फिलिंग मैं क्या बताउं. '
धोनी के फैन जय ने कहा, 'माही भाई ने मेरे कंधे पर हाथ रख लिया और मैं तो वहां पिघल गया यार. उन्होंने कहा कि तेरी सांस क्यों फूल रही है? मैं कहा कि दौड़ा और कूदा हैं. नाक की दिक्कत भी है. फिर माही भाई बोले कि मैं वो संभाल लूंगा. तेरी नाक की दिक्कत है, वो मैं संभाल लूंगा.'

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











