
MP: उज्जैन के महाकाल मंदिर जा रहे कांवड़ियों को कंटेनर ने रौंदा, दो की मौत
AajTak
एमपी के खरगोन में तेज रफ्तार कंटेनर ने तीन कांवड़ियों को कुचल दिया है. इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई है. एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली. गंभीर घायल तीसरे कांवड़िये का इलाज जारी है. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
मध्य प्रदेश के खरगोन में इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने तीन कांवड़ियों को रौंद दिया. इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. कांवड़िये नर्मदा नदी से जल लेकर उज्जैन के महाकाल मंदिर में अभिषेक के लिए जा रहे थे. मृतकों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपे दिए गए हैं. आरोपी कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है.
घटना इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर स्थित थाना बलवाड़ा के ग्राम कुरावद के चन्द्रवंशी ढाबा के समीप पुलिया के पास हुई है. यहां जयपुर गोल्डन का तेज रफ्तार कंटेनर कांवड़ियों को रौंदता हुआ पलट गया. हादसे में रंगवासा राऊ निवासी चंदर पिता बद्रीलाल (52) की कंटेनर के नीचे दबने से मौत हो गई वहीं उसके एक साथी अजय दुबे का पैर कट गया.
हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची बड़वाह पुलिस ने क्रेन बुलाकर कंटेनर उठवाया और चंदर के शव को बाहर निकाला. वहीं, घायल अजय को इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गंभीर घायल तीसरे कांवड़िये का इलाज जारी है.
मृतक कांवड़ियों के साथी आनंद चौधरी ने बताया कि, बड़वाह के नावघाटखेड़ी से नर्मदा नदी का जल भरकर 21 कांवडियों का समूह उज्जैन के महाकाल मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकला था. जिसमें से 16 कांवड़िये पहले ही मंदिर पहुंच गए थे वहीं हमारे 5 साथी पीछे रह गए थे. जो हादसे का शिकार हो गए हैं.
बड़वाह पुलिस ने कंटनेर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि एक कांवड़िये की कंटनेर के नीचे आने से मौत हुई है वहीं दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. मृतक कांवड़ियों का बड़वाह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.
हाइवे पर लोडेड वाहन प्रतिबंधित

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






