
गाजा पीस बोर्ड में पाकिस्तान की एंट्री! पीएम शहबाज शरीफ बोले - ट्रंप की तरफ से मिला न्योता
AajTak
पाकिस्तान की ओर से बड़ा दावा किया गया है. पाक का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को गाजा शांति समझौता में शामिल होने का न्योता दिया गया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय कहा कि पाकिस्तान गाजा में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाएगा.
गाजा में जारी हिंसा और मानवीय संकट के बीच, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के प्रयास लगातार तेज हो रहे हैं. इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को गाजा के लिए गठित बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भेजा है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस निमंत्रण की आधिकारिक पुष्टि की है.
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, पाकिस्तान गाजा में शांति और सुरक्षा के लिए किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है. बयान में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान फिलिस्तीन मुद्दे के स्थायी और न्यायसंगत समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुरूप सभी पहलों का समर्थन करता रहेगा.
गाजा में लंबे समय से जारी हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिका समेत कई वैश्विक ताकतें कूटनीतिक स्तर पर संयुक्त पहल कर रही हैं. बोर्ड ऑफ पीस की स्थापना का मकसद गाजा में स्थायी शांति, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य के राजनीतिक समाधान के लिए वैश्विक नेताओं को एक साझा मंच पर लाना है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के गाजा Peace Plan में ऐसा क्या है जिस पर बिदक गया हमास, ये रहे वो 20 पॉइंट्स
पाकिस्तान ने हमेशा से ही फिलिस्तीनी पक्ष का समर्थन किया है और दो-राष्ट्र समाधान की वकालत की है. ऐसे में गाजा शांति बोर्ड में पाकिस्तान की भागीदारी को मध्य पूर्व के मामले में उसकी कूटनीतिक भूमिका और प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है.
विदेश मंत्रालय ने यह साफ किया है कि पाकिस्तान इस पहल के माध्यम से क्षेत्र में स्थिरता लाने और फिलिस्तीनी जनता को राहत देने के लिए किसी भी सार्थक कोशिश का हिस्सा बनेगा. आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि पाकिस्तान इस महत्वपूर्ण वैश्विक पहल में किस तरह से योगदान देता है और गाजा संकट के समाधान की दिशा में ये प्रयास कितने सफल होते हैं.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








